परिणीति चोपड़ा का छलक उठा दर्द, फ़िल्म हिट होने के बाद बताया कैसे उनका यह साथी दोस्त उड़ाता था मज़ाक़

प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत बहन परिणीति चोपड़ा अब सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। पिछले 2 साल परिणीति चोपड़ा के लिए किसी खूबसूरत सपने से कम साबित नहीं हुआ है। वैसे तो परिणीति चोपड़ा अपनी चुलबुली अदाओं के लिए पहचानी जाती है लेकिन इन दिनों इस खूबसूरत अभिनेत्री ने ऐसा दिल छू लेने वाला बयान दिया है जिसे सुनने के बाद सभी लोग उनके लिए अफसोस करते नजर आ रहे हैं। भले ही परिणीति प्रियंका चोपड़ा की बहन रही हो लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए उन्हें काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी थी। आइए आपको बताते हैं परिणीति चोपड़ा ने फिल्म चमकीला हिट होने के बाद कैसे अब पुराने दिनों की याद को सबके साथ में साझा किया है जब उन्हें लोगों के तानो का सामना करना पड़ता था।

परिणीति चोपड़ा ने आंखों में आंसू लेकर बताई पूरी सच्चाई

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी अदाओं और खूबसूरती की चर्चा इन दिनों फिल्म चमकीला के बाद खूब हो रही है। जिस तरह से ठेठ पंजाबन के रूप में परिणीती चोपड़ा ने खुद को सबके सामने पेश किया है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के हिट होने के बाद बताया है की जब मुंबई में वह नई आई थी तब उनके पास खाने के लिए सिर्फ एक वक्त के पैसे थे। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि लेडिस वर्सेस रिकी बहल फिल्म में काम करने के बाद उनके पास सिर्फ 5 लाख रुपए थे जिसमें से 4 लाख उन्हें अपने ट्रेनर को देने थे। आइए आपको बताते हैं परिणीति चोपड़ा ने कैसे यह सच्चाई भी बताई है कि कैसे उनके साथ काम करने वाले कलाकार भी उनके बढ़े हुए वजन और उनकी हैसियत का मजाक बनाते थे।

परिणीति चोपड़ा का मजाक बनाता था उनका यह को स्टार

परिणीति चोपड़ा चमकीला फिल्म के बाद अब लोगों के दिलों को जीत रही है। हाल ही में परिणीति ने अपने पुराने दिनों के किस्से को सबके साथ में साझा किया है। परिणीति ने बताया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आई थी तब उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह बिजनेस क्लास में सफर कर सके और इसी वजह से वह इकोनामिक क्लास में सफर करने को मजबूर थी। इस हसीना ने यह भी बताया है कि वह महीने के 5 लाख रुपए कमाती थी और ₹400000 वह जिम ट्रेनर को दे देती थी अपनी इस मजबूरी को उन्होंने अपने को स्टार के साथ में साझा किया तब उनके को स्टार ने हीं उनका खूब मजाक बनाया। परिणीति चोपड़ा के को स्टार ने उन्हें यह हिदायत दी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो जाना चाहिए। परिणीति ने इन्हीं सब बातों को साझा करते हुए बताया कि उनकी यह जर्नी काफी संघर्ष भरी रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *