प्रियंका चोपड़ा का विदेश में बैठ कर छलक उठा सालों पुराना यह दर्द, कहा- झेलने पड़े थे इतने बुरे दिन…

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब बहुत कम मौकों पर ही इंडिया आती है। कुछ दिन पहले ही जब प्रियंका चोपड़ा भारत आई थी तब उन्होंने अपनी संस्कारी अदाओं से सबके दिलों को जीत लिया था। इस खूबसूरत हसीना कर अंदाज काफी निराला होता है और विदेशों में बसने के बाद प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गई है। प्रियंका चोपड़ा का यही अंदाज उनके चाहने वालों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। हाल फिलहाल में प्रियंका चोपड़ा अब अपने नए बयान की वजह से चर्चाओं में आ गई है जो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिया है। आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा के नए बयान ने कैसे सनसनी मचा दी है और लोग बॉलीवुड के नामी सितारों के ऊपर उंगलियां उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा को झेलने पड़े हैं ऐसे दिन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कई मौकों पर बॉलीवुड की काली सच्चाई को सबके सामने उजागर किया है। हाल ही में इसका नजारा एक बार फिर से तब देखने को मिला है जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पुराने दिनों को सबके सामने याद किया है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में जब उन्होंने कदम जमाया था तब वहां पर उन्होंने ऐसे दिन भी देखे हैं जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। देसी गर्ल के मुताबिक फिल्मों में उन्हें काम तभी मिलता था जब कोई हीरोइन उस फिल्म को रिजेक्ट कर देती थी। यही नहीं आइए आपको बताते हैं कैसे उनके साथी कलाकार भी उनके साथ काफी खराब व्यवहार करते थे और अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से प्रियंका को फिल्म से भगा देते थे।

प्रियंका चोपड़ा का छलक उठा सालो पुराना दर्द

प्रियंका चोपड़ा वैसे तो मजबूत मानसिकता वाली महिला मानी जाती है लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना जो दर्द सबके सामने बया किया है उसे सुनकर सभी लोग भावुक हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपना कदम रखा था उन्हें कई फिल्में मिली थी लेकिन तब बॉलीवुड के सितारों की तूती बोलती थी। प्रियंका ने बताया कि कई फिल्मों में उन्हें सिर्फ इस वजह से रिजेक्शन मिल गया क्योंकि उस फिल्म में नायक अपनी प्रेमिका को हीरोइन के रूप में लेना चाहता था और इसी वजह से उन्हें उन फिल्मों से निकाल दिया जाता था। इन्हीं सब वजह से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला किया है और अब विदेशों से बैठकर वह फिल्म इंडस्ट्री के नामी सितारों की काली करतूत के बारे में सबको बताती नजर आ रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *