देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने दुखों का पिटारा, बताया कैसे बॉलीवुड ने उनके साथ किया ग़लत

प्रियंका चोपड़ा से बड़ी अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में इस समय कोई और नहीं है। हालांकि आश्चर्य की बात यह है कि अपने शानदार करियर के बावजूद प्रियंका चोपड़ा विदेश में जाकर बस गई है और वह कहीं हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी काम करती हुई नजर आती है। एक समय ऐसा था जब प्रियंका चोपड़ा सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम करती थी और उनके आसपास भी कोई दूसरी अभिनेत्री मौजूद नहीं थी लेकिन जब से प्रियंका चोपड़ा विदेश गई है तब से वह फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के खिलाफ बड़े इल्जाम लगाती नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं हाल ही में अब देसी गर्ल ने वह कौन सा बयान दे दिया है जिसे सुनने के बाद सबका यही कहना है कि वाकई में प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी गलत काम हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा नहीं करना चाहती है बॉलीवुड की फिल्मों में काम

प्रियंका चोपड़ा भले ही अब भारत आ रही हो लेकिन अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में उनका काम करने का बिल्कुल मन नहीं है। एक समय में फिल्म इंडस्ट्री की टॉप की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में विदेश से एक बड़ा बयान दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट से ज्यादा लोग अपने पसंदीदा कलाकार को फिल्मों में काम देना पसंद करते हैं वही हॉलीवुड में ऐसा बिल्कुल नहीं है। प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी तब उन्हें काम देने के बदले में कई बड़े डायरेक्टर और अभिनेता उनसे फेवर मांगते थे और यह बात उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती थी। आइए आपको बताते हैं इसके अलावा और किन कारणों की वजह से प्रियंका चोपड़ा को यह फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी है।

प्रियंका चोपड़ा को दूसरे की गर्लफ्रेंड की वजह से निकाल दिया जा रहा था फिल्मों से

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव होता है यह बात तो सबको पता है लेकिन इस पर कोई भी खुलकर बात करना नहीं चाहता। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है की फिल्म इंडस्ट्री में जब उन्होंने अपना कदम रखा था तब किसी नामी सितारे की गर्लफ्रेंड की वजह से भी उन्हें फिल्मों से निकाल दिया जाता था और इस बात का दुख हमेशा रहेगा। प्रियंका के इस बयान से साफ है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े सितारों की तरफ उंगलियां उठ रही है जो अपने रिश्तेदारों और अपनी गर्लफ्रेंड को तो फिल्मों में शामिल करते हैं लेकिन इसी बीच प्रतिभाशाली कलाकारों को वह बाहर का रास्ता दिखा देते हैं जिसके कारण ही प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करना नहीं चाहती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *